Wooden Kitchen Cleaning Tips: चमक उठेंगे गंदे लकड़ी की कलछी, बेलन, चम्मच और चकला अपनाएं साफ रखने के ये आसान तरीके

image

Wooden Kitchen Cleaning Tips: अगर आपकी किचन में लकड़ी के बर्तन जैसे बेलन, चकला, कलछी या फिर चम्मच इस्तेमाल होते हैं, तो उनकी सही सफाई और देखभाल के लिए ये आसान घरेलू टिप्स जरूर अपनाएं।

किचन में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के बर्तन, जैसे कि बेलन, चकला, कलछी और कटिंग बोर्ड की समय - समय पर अच्छी तरह से सफाई करना जरूरी होता है। अगर इनकी देखभाल में लापरवाही बरती जाए, तो इनमें तेल, मसालों के दाग, बदबू और फंगस जमा हो सकती है। आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें लंबे वक्त तक साफ और सुरक्षित रख सकते है। ऐसे में आज हम आपको इनकी देखभाल के लिए कुछ जरुरी घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं।

कैसे करे सफाई
लकड़ी की कलछी, बेलन, चम्मच और बाकी छोटे वुडन बर्तनों की गहरी सफाई के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गर्म कर लें। इसमें एक नींबू का रस निचोड़ें लें और चाहें तो 1-2 चम्मच बेकिंग सोड़ा भी मिला दें। इसके बाद लकड़ी के बर्तनों को इस मिश्रण में करीब 5 मिनट तक रखें या हल्का गर्म होने दें। इससे बर्तनों में जमी चिकनाई, मसालों के निशान और गंदगी आसानी से हट जाती है।

सुखाने के बाद नारियल तेल का करें इस्तेमाल
लकड़ी के बर्तनों को धोने के बाद सबसे पहले उन्हें साफ जगह रखें और सूखे कपड़े से अच्छी तरह से पोंछे। इसके बाद उन्हें पूरी तरह से सूखने दें। यदि धूप उपलब्ध हो, तो कुछ देर धूप में रखने से उनमें बची हुई नमी भी खत्म हो जाती हैं। जब बर्तन पूरी तरह सूख जाएं। तब उन पर नारियल तेल की हल्की परत लगाएं। इससे लकड़ी की नमी बनी रहती है, दरारें पड़ने की संभावना कम होती है और बर्तनों की चमक काफी लंबे वक्त तक बरकरार रहती है। आखिर में ज्यादा तेल को कपड़े से पोंछकर बर्तनों को सूखी और हवादार जगह पर रख दें।

Read Also:कचोरी-पकौड़े भूल जाएंगे, मानसून में एक बार ट्राई करिए मिनी समोसा, चाय का स्वाद हो जाएगा दोगुना

विनेगर से दूर करें चिकनाई और बदबू

अगर लकड़ी के बर्तनों पर तेल की परत जम गई हैं या उनमें हल्की बदबू आने लगी है। तो सफेद विनेगर का इस्तेमाल कर सकते है। इसे लिए गुनगुने पाने में थोड़ा सा विनेगर मिलाएं और बर्तनों को कुछ मिनट के लिए इसमें रखें। इसके बाद साफ पानी में अच्छी तरह से धोकर पूरी तरह सुखा लें। ये तरीका चिकनाई कम करने में मददगार हो सकता है।

जिद्दी दाग हटाने के लिए नमक का करें इस्तेमाल
लकड़ी के बर्तनों पर अगर खाने के पुराने दाग या जमी हुई गंदगी आसानी से नहीं निकल रही हैं। तो उस पर थोड़ा मोटा नमक छिड़के। इसके बाद मुलायम स्पंज या ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़े। आखिर में साफ पाने से धोकर अच्छी तरह सुखा लें। ये तरिका जिद्दी दाग हटानें और बर्तनों को दोबारा साफ- सुथरा बनाने में मदद करता है।

Read Also:Lifestyle: बरसात में हेयर फॉल दे रही है टेंशन, तो इन तरीकों से पाएं घने और नेचुरल शाइनी बाल