Lifestyle: सावधान! मिक्सर में भूलकर भी न पीसें ये 5 चीजें, वरना हो सकती है जाम

image

Mixer Grinder Care Tips: मिक्सर ग्राइंडर हर घर की रसोई का ऐसा साथी है। जिसके बिना आज ज्यादातर काम अधूरे लगते हैं। मसाले पीसने हों, चटनी तैयार करनी हो, जूस बनाना हो या बैटर तैयार करना हो। हर दिन इसका इस्तेमाल होता है, लेकिन कई बार यही मिक्सर अचानक तेज आवाज करने लगता है। जार जाम हो जाता है, और हमारा मिक्सर खराब हो जाता है। ऐसे में न सिर्फ रसोई का काम प्रभावित होता है, बल्कि इसकी मरम्मत पर भी अच्छा-खासा खर्च करना पड़ सकता है।

इसकी सबसे बड़ी वजह अक्सर हमारी छोटी-छोटी गलतियां होती हैं। वहीं कुछ लोग जानकारी के अभाव कई ऐसी चीजें भी मिक्सर ग्राइंडर में पीस देते हैं, जिनके लिए यह मशीन बनी ही नहीं होती। इससे मोटर पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है, और मिक्सर की उम्र कम हो जाती है। अगर आप चाहते हैं। कि आपका मिक्सर ग्राइंडर भी लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के बेहतरीन तरीके से काम करता रहे। तो पहले जान लीजिए कि किन चीजों को इसमें भूलकर भी नहीं पीसना चाहिए।

बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े

अगर आपका मिक्सर ग्राइंडर आइस क्रशिंग के लिए नहीं बना है। तो उसमें भूलकर भी बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े न डालें। ऐसा करने से मोटर पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। जिससे ब्लेड मुड़ सकता हैं या उसकी धार कमजोर पड़ सकती है। लेकिन यदि आपको बर्फ पीसनी ही है, तो छोटे-छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल करें और उन्हें सीमित मात्रा में ही क्रश करें। ताकि मशीन पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। और आपका मिक्सर ग्राइंडर लंबे समय तक चलता रहे।

बेहद सख्त सूखे मसाले

हल्दी की साबुत गांठ, जायफल और दालचीनी जैसे सख्त सूखे मसालों को सीधे मिक्सर ग्राइंडर में पीसने से बचना चाहिए। ये मसाले काफी कठोर होते हैं। यदि इन्हें बड़े आकार में ही पीसने की कोशिश की जाए। तो मिक्सर की मोटर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इससे ब्लेड की धार भी जल्दी खराब हो सकती है। अगर इन मसालों को पीसना जरूरी हो। तो पहले इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें, और उसके बाद मिक्सर में पीसे। ऐसा करने से ब्लेड पर कम दबाव पड़ेगा और मसाले आसानी से बारीक पिस जाएंगे।

Read Also:Lifestyle: ऑफिस की थकान के बाद भी बनेगा स्वादिष्ट डिनर, बस ट्राई करें ये आसान रेसिपीज

 बहुत गर्म खाना

कई लोग जल्दबाजी में समय बचाने के लिए उबलती हुई दाल, गर्म सूप या ताजी बनी सब्जी को सीधे मिक्सर ग्राइंडर में डाल देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि बहुत गर्म खाद्य पदार्थों से निकलने वाली भाप जार के अंदर दबाव पैदा कर सकती है। जिससे मिक्सर का ढक्कन अचानक खुल सकता है, और गर्म सामग्री बाहर उछलने के खतरे के चलते कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। इसके अलावा, अत्यधिक गर्म तापमान का असर मिक्सर के जार और उसकी सील पर भी पड़ सकता है। और आपकी मिक्सी खराब हो सकती है। इसलिए किसी भी गर्म खाने को मिक्सर में डालने से पहले उसे कुछ देर ठंडा करने के बाद ही पीसें।

Read Also: Health: चिया सीड्स ही नहीं, सब्जा बीज भी है पोषक तत्वों का 'पावर हाउस', हैरान कर देंगे इसके चमत्कारिक फायदे

बिना तैयारी के सूखे मेवे

यदि आप चाहते है। कि आपका मिक्सर ग्राइंडर भी लंबे समय तक चलें। तो बादाम, अखरोट, काजू और अन्य सूखे मेवों को बिना किसी तैयारी के सीधे मिक्सर ग्राइंडर में पीसने से बचना चाहिए। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स काफी सख्त और तैलीय होते है। वहीं अगर आप बार-बार ऐसा करते है। तो मिक्सर की काम करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। लिहाजा आप सूखे मेवे सीधे पीसने की बजाय, उन्हें कुछ घंटों के लिए भिगो लें या फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पीस लें।

एक साथ ज्यादा सूखा अनाज

अगर आप चावल, गेहूं, बाजरा या मक्का जैसे सूखे अनाज को भी एक बार में ज्यादा मात्रा में मिक्सर में डालते हैं। तो इससे मोटर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, और मशीन जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए अनाज को हमेशा थोड़ी-थोड़ी मात्रा में और बीच-बीच में रुककर पीसें, ताकि मिक्सर पर ज्यादा लोड न पड़े, और आपकी मिक्सी लंबे समय तक चल सके।

Read Also:Home remedies: खिल उठेगी रूखी और बेजान त्वचा, आम और दही के फेशियल से मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, इस तरह करिए इस्तेमाल