UP: राम का नाम लेने पर था प्रतिबंध, अब अयोध्या में राम द्रोहियों की एंट्री बंद! गोंडा में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

gonda_bJlGa6A_t.jpg
CM Yogi In Gonda

CM Yogi Visit Gonda: उत्तर प्रदेश विधानसभा 2027 चुनाव में अभी समय बचा है लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभी से चुनावी बिगुल फूंक दिया हैं। राम की नगरी अयोध्या को लेकर उनका एक बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने विपक्ष और पूर्व की सरकारों पर तीखे आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोंडा जिले के दौरे पर रहें। इस दौरान उन्होंने 516 करोड़ रूपए की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में राम का नाम लेने पर ही प्रतिबंध था, गोलियां चलती थीं। भगवान राम का भक्त अयोध्या नहीं जा सकता था। अब तो अयोध्या में रामभक्त के अलावा कोई रामद्रोही घुस ही नहीं सकता, ऐसी व्यवस्था कर दी गई है।

आज अयोध्या चमक रही है, एक नई अयोध्या का मॉडल आपके सामने खड़ा हुआ है और हर व्यक्ति जो वहां जाता है गौरव की अनुभूति करता है। आपके पूर्वज आपको आर्शीवाद दे रहे होंगे। पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने यह भी कहा- गोंडा का विकास तुष्टीकरण, अराजकता, भाई–भतीजावाद और जातिवाद की भेंट चढ़ गया था। अब सभी वर्गों का समान विकास हो रहा है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता।

साल 2015 में गोंडा में दुर्गा पूजा के समय दंगा हुआ था और दुर्गा पूजा नहीं करने दी जाती थी। सत्ता में बैठे हुए लोग साल 2017 से पहले पेशेवर गुंडों के सामने नतमस्तक होते थे। राज्य में महीनों कर्फ्यू लगा रहता था। लेकिन अब उत्सवों में कोई व्यवधान नहीं डाल सकता। अब कोई रंग में भंग डालेगा तो भुगतेगा। उसका वर्तमान तो जायेगा ही जायेगा साथ में उसका भविष्य भी स्वाहा होगा। 

Read Also: Ind vs Ire: ‘वैभव सूर्यवंशी IN...सूर्यकुमार यादव OUT’, श्रेयस अय्यर को मिल जाएगी कप्तानी? टी-20 सीरीज के लिए इस दिन होगा ऐलान

प्रदेश की नई छवि बनी- सीएम योगी

पूर्व की समाजवादी सरकार का विकास केवल एक गांव तक सीमित हो गया था। हमें मेडिकल कॉलेज बनाना था तो हमने ये नहीं कहा कि सैफई में बनेगा। हमने कहा मेडिकल कॉलेज गोंडा, बहराइच, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थ नगर में बनेगा। कौन सा ऐसा जिला है जहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण आज नहीं हो रहा है। हम प्रदेश जिले में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। आज प्रदेश में जबरदस्त निवेशक आ रहे हैं और पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश की अलग छवि बन गई है।

Read Also: Indian Cricket Team: वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर होंगे नए टी-20 कप्तान, चयन समिति ने किया ऐलान

Read Also: Health: रोजाना सुबह खाली पेट खाएं कच्चा पपीता, चमत्कारिक फायदे कर देंगे हैरान